महाराष्ट्र

मुंबई में भारी बारिश से मचा कोहराम, विक्रोली में भूस्खलन से 2 की मौत; कई इलाकों में जलभराव, रेड अलर्ट जारी

मुंबई (शिखर दर्शन) // मुंबई में शनिवार को हुई लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। विक्रोली (पश्चिम) की जनकल्याण सोसाइटी, वर्षा नगर, विक्रोली पार्क साइट में भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हुए। भूस्खलन के बाद आसपास के लोग दहशत में थे।

शहर के कई हिस्सों में जलजमाव के कारण आम लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुरला, अंधेरी सबवे, चेंबूर, मिलान सबवे, गांधी मार्केट और किंग्स सर्कल सहित कई प्रमुख इलाकों में सड़कें जलमग्न हैं। गांधी मार्केट इलाके में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित है।

मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। नासिक, पुणे, सतारा, जलगांव और गढ़चिरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश के चलते विक्रोली और घाटकोपर में 207 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है और लोगों से घर से अनावश्यक बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!