मध्यप्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम मोहन यादव का विशेष दौरा: गोपाल मंदिर, अमझेरा और जनापाव पहुंचेंगे, सीएम हाउस में लीलाओं की प्रस्तुति

भोपाल (शिखर दर्शन) // आज पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश में भी जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पूरे दिन भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम निवास पर श्रीकृष्ण लीलाओं की आकर्षक प्रस्तुति होगी और लड्डू गोपाल की 2000 प्रतिमाएं वितरित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में जन्मोत्सव के मुख्य आयोजन में शामिल होंगे। इसके अलावा वे भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े अन्य धार्मिक स्थलों अमझेरा (धार जिला) और जनापाव (इंदौर जिला) भी पहुंचेंगे।

सीएम का कार्यक्रम

  • सुबह 9:40 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुँचकर स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।
  • सुबह 9:55 बजे शौर्य स्मारक के पास स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।
  • सुबह 10:30 बजे भोपाल से ग्राम महलपुर पाटन (गैरतगंज, रायसेन) के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 10:55 बजे महलपुर पाटन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास।
  • सुबह 11:55 बजे भोपाल वापसी।
  • दोपहर 12:15 बजे केंद्रीय जेल, भोपाल में जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 2:00 बजे सीएम निवास पर जन्माष्टमी कार्यक्रम।
  • दोपहर 3:20 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान।
  • दोपहर 3:50 बजे अमझेरा (धार जिला) में कार्यक्रम।
  • शाम 5:15 बजे जानापाव (इंदौर जिला) में दर्शन।
  • रात 7:20 बजे उज्जैन के स्थानीय कार्यक्रम और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होंगे।

जन्माष्टमी के इस अवसर पर सीएम का पूरा दिन श्रीकृष्ण की भक्ति और उनसे जुड़े धार्मिक आयोजनों में बीतेगा।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!