महाराष्ट्र

स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड और साउथ के सितारों ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, तिरंगे संग मनाया आजादी का जश्न

15 अगस्त 2025 को देशभर में आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर देशवासियों को बधाई संदेश दिए और तिरंगे के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

अक्षय कुमार ने सफाईकर्मियों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर समुद्र किनारे सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ एक फोटो साझा की। इस तस्वीर में वह आजादी का जश्न मनाते और स्वच्छता का संदेश देते नजर आए।

सोनू सूद ने जवानों के संग बांटा जश्न
एक्टर सोनू सूद ने सेना के जवानों के साथ और हाथ में तिरंगा थामे चार तस्वीरें साझा करते हुए “हैप्पी इंडिपेंडेंस डे” लिखा।

मोहनलाल और अनुपम खेर का संदेश
साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो शेयर कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं, अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश में लिखा—”प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश दिन-दुगनी, रात-चौगुनी तरक्की करे। जय हिंद।”

प्रकाश राज का स्वतंत्रता का संदेश
अभिनेता प्रकाश राज ने तिरंगे के रंग से सजे ग्राफिक के साथ लिखा कि जब लोगों की स्वतंत्रता पर खतरा हो तो चुप रहने के बजाय बोलना चाहिए।

सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा ने जताया गर्व
सुनील शेट्टी ने वीर जवानों की बहादुरी को सलाम करते हुए भारतीय होने पर गर्व जताया। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

मुनमुन दत्ता, कंगना रनौत और जैकी श्रॉफ का अंदाज
मुनमुन दत्ता ने पीले और सफेद रंग की साड़ी में अपनी फोटो शेयर की। कंगना रनौत ने लाल किले की तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। जैकी श्रॉफ ने तिरंगे को सलाम करते हुए एक वीडियो साझा किया और “जय हिंद” लिखा।

अन्नू मलिक ने बताया तिरंगे का महत्व
संगीतकार अन्नू मलिक ने कहा—”तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि गौरव, बलिदान और एकता का प्रतीक है। जैसा कि लोकमान्य तिलक ने कहा था—‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा।’ आइए, एक सुंदर और बेहतर भारत बनाने का संकल्प लें।”

देशभर में आज का दिन देशभक्ति, सम्मान और गर्व के साथ मनाया गया, जिसमें फिल्मी सितारों के संदेशों ने भी खास रंग भरा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!