रायपुर संभाग

पुलिस को खुली चुनौती: स्टंटबाजों ने ‘मौत का खेल’ खेलने का किया ऐलान, सोशल मीडिया पर लिखा—15 अगस्त को नया रायपुर में मिलो

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // नया रायपुर की सड़कों पर बाइक स्टंट का खतरनाक खेल लगातार जारी है और हाल ही में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बार स्टंटबाजों ने अपने खौफनाक बाइक राइडिंग का जश्न मनाने का खुला ऐलान किया है, जो सीधे-सीधे पुलिस और कानून व्यवस्था को चुनौती देता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “15 अगस्त कमिंग सून।” वीडियो में स्टंटबाज “मैं हूं डॉन” गाने की धुन पर बाइक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे एक इंस्टाग्राम यूजर, जो खुद को आदर्श राइडर के रूप में पेश करता है, ने अपने स्टोरी में पोस्ट करते हुए लिखा कि, “मिलो 15 को NSR की पब्लिक, खेलते हैं फिर मौत का खेल।”

विशेषज्ञों और स्थानीय पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय उत्सवों के दिन स्टंट और बाइक रेसिंग के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। नया रायपुर में अक्सर बाइक राइडर्स को तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जाता है, जो आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

इस बार राइडर्स ने खुलेआम पुलिस को चेतावनी दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऐसे जानलेवा स्टंटबाजों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और कानून व्यवस्था को कैसे सुनिश्चित किया जाता है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!