Blog

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने घोषित की नई टीम, कई नए चेहरों को मिला मौका

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। इस नई टीम को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद से सिंहदेव अपनी पुरानी टीम के साथ काम कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने संगठन में व्यापक बदलाव करते हुए नई टीम बनाई है।

इससे पहले टीम के गठन को लेकर यह अटकलें थीं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंत्रिमंडल विस्तार पहले होगा या सिंहदेव की टीम का गठन। अंततः मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नई टीम अस्तित्व में आ गई है।

सूत्रों के मुताबिक, नई टीम के गठन से पहले सिंहदेव ने संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पार्टी की रणनीति, संगठन में संतुलन और आने वाले राजनीतिक अभियानों को ध्यान में रखते हुए नियुक्तियां की गईं।

नई टीम में अनुराग सिंहदेव और संजय श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारियां मिली हैं, जबकि रामू रोहरा महापौर पद पर कार्यरत हैं। इस फेरबदल को आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

देखिए पूरी सूची –

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!