बिलासपुर संभाग

शिक्षकों की कमी से परेशान छात्रों ने किया 3 घंटे तक चक्काजाम, बीईओ ने किया आश्वासन

कोरबा (शिखर दर्शन) // जिले के पसान स्थित आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के चलते 142 छात्रों के पीछे केवल 4 शिक्षक तैनात हैं। गणित और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक न होने से परेशान छात्रों ने आज अपने भविष्य के लिए मोर्चा संभालते हुए लगभग 3 घंटे तक कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया।

हाथों में तख्ती लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाइश दी, लेकिन छात्र शांत नहीं हुए। इसके बाद बीईओ भी पहुंचे और छात्रों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि 24 अगस्त तक गणित और अंग्रेजी के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

बीईओ के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन के सामने शिक्षा व्यवस्था में सुधार की तत्काल आवश्यकता को उजागर किया।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!