CM डॉ. मोहन करेंगे ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्य, इंदौर में विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल, कांग्रेस की वोट चोरी अभियान पर बैठक आयोजित

भोपाल में सीएम मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, कांग्रेस की ‘वोट चोरी अभियान’ पर रणनीति बैठक
भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भरा रहेगा। दोपहर 12 बजे वे समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे राज्य स्तरीय वृहत नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शाम 4 बजे वे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे, जहां विशाल तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे। शाम 6:40 बजे सीएम इंदौर से भोपाल लौटेंगे।
इधर, कांग्रेस आज भोपाल में ‘वोट चोरी अभियान’ को लेकर पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक करेगी। बैठक में यह तय किया जाएगा कि मध्यप्रदेश में इस अभियान को किस तरह आगे बढ़ाया जाए। राहुल गांधी ने प्रदेश में वोटों की चोरी का आरोप लगाया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और हरीश चौधरी आज दोपहर 12 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई विधानसभा क्षेत्रों में फर्जी मतदाताओं का खुलासा करेंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश से कांग्रेस ने नेताओं से डाटा मंगवाया है और विधायकों व विधानसभा प्रत्याशियों से विस्तृत जानकारी ली गई है।
