सरगुजा संभाग

स्कूल में शराब पीकर पहुंचे प्रधान पाठक निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद DEO की कार्रवाई

बलरामपुर ( शिखर दर्शन ) // शराब सेवन कर विद्यालय पहुंचने वाले वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला रूपपुर के प्रधान पाठक मनमोहन सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने निलंबित कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में मनमोहन सिंह का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कुसमी रहेगा। इस दौरान उन्हें नियम-53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

घटना बीते शुक्रवार की है, जब मनमोहन सिंह नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे थे। कैमरे में कैद इस वीडियो में उन्होंने स्वयं स्वीकार किया कि डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने शराब पी थी। शिकायत मिलने के बाद DEO ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को शिक्षा व्यवस्था के लिए शर्मनाक बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की थी। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि शिक्षण संस्थानों में अनुशासनहीनता और शिक्षकों के अनुचित आचरण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!