मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो मानसून ने दोबारा दस्तक दे दी हो। हालांकि, कई क्षेत्रों में अभी भी उमस का माहौल बरकरार है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त से लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो गया है, जिसके असर से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर तेज हो गया है। कई जिलों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है।
24 घंटे में तेज बरसात, खजुराहो आगे
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है। खजुराहो में सर्वाधिक 3.4 इंच वर्षा दर्ज की गई। वहीं नरसिंहपुर और दमोह में 1.5 इंच बारिश हुई। इसके अलावा भोपाल, उमरिया, नर्मदापुरम, श्योपुर, सीधी, सीहोर और देवास में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई है।
