चार दोस्तों ने आदिवासी नाबालिक के साथ किया गैंगरेप , छात्रा चिल्लाती रही… प्लीज मुझे छोड़ दो….. किसी ने नहीं सुनी उसकी पुकार , चारों आरोपी हुए गिरफ्तार !
खंडवा//( शिखर दर्शन)// मध्य प्रदेश के खंडवा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है । यहां चार आरोपियों ने 11वीं की छात्रा के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया । वहीं मामले पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है की नाबालिक छात्रा की सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी युवकों से दोस्ती हुई थी । इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया ।
घटना मूंदी थाना क्षेत्र की है पुलिस के अनुसार आदिवासी नाबालिक पीड़िता एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है 21 दिसंबर की शाम 4:00 बजे वह स्कूल से अपने घर लौट रही थी ।इसी दौरान स्कूल के बाहर उसके सोशल मीडिया के दोस्त अनुराग और हरीश ने उससे मुलाकात की, बाइक सवार इन दो दोस्तों ने पीड़िता से कहा की बाइक पर बैठ जाओ हम तुम्हें गांव तक छोड़ देंगे । वही जिसके बाद पीड़िता उनके साथ बैठ गई , पीड़िता को आरोपी जंगल ले गए । आरोपी पीड़िता को कनूद के जंगल में ले गए, यह दो दोस्त थे थोड़ी देर बाद एक बाइक से दो लोग और आ गए इस प्रकार कुल चार लोगों ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया बालिका ने चारों से गुजारिश की , कि मुझे घर जाने दो लेकिन चारों दोस्तों ने उसे जंगल से सटे खेत पर ले गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया ।
वहीं घटना के बाद एक युवक ने आकर पीड़िता के से कहा कि मेरे साथ भाग चलो मैं तुमसे शादी कर लूंगा । इसके बाद नाबालिक बाइक पर बैठकर खंडवा पहुंच गई जहां से ट्रेन में बैठकर आरोपी ने उसे महाराष्ट्र के अमन नगर ले गया लेकिन पीड़िता ने उसके साथ रहने से मना कर दिया । उसके बाद आरोपी ने पीड़िता को खंडवा लाकर मूंदी के लिए बस में बैठा दिया, मूंदी जाकर पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताई तब थाने जाकर पूरा मामला उजागर हुआ । ए एस आई मनोज सोनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । चारों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 376 , पास्को एक्ट व एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।
