रायपुर संभाग

हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं , “इवेंट्स और चौक चौराहों” पर पुलिस की रहेगी पैनी नज़र , नए वर्ष के संबंध में गाईड लाइन जारी…. कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश !

रायपुर //(शिखर दर्शन)//कलेक्टर डाक्टर सर्वेश्वर भूरे ने नए वर्ष के अवसर पर होने वाले आयोजनों और और 31 दिसंबर की शाम को शहर की कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक ली ।उन्होंने कहा कि नव वर्ष की शाम शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे ।शहर में मुख्य चौक चौराहों की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो । आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की तकलीफों का सामना न करना पड़े । नए वर्ष का आयोजन रात्रि 12:15 बजे की समय सीमा के अंदर हो यह सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने हुड़दंग करने वाले तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा की शहर के चिन्हित इलाके जैसे तेलीबांधा, वी आई पी रोड , नया रायपुर इत्यादि स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करें । और निरंतर गस्त करें चौक चौराहों पर जमावड़ा लगाने वाले, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, दो पहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी चलने वाले, तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले एवं तेज हॉर्न बजाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है । कलेक्टर भूरे ने कहा कि जो भी होटल , रेस्टोरेंट वगैरह में कोई बड़ा आयोजन हो या फिर उस आयोजन में कोई बड़ा कलाकार आ रहा हो तो ऐसी स्थिति में ऐसे इवेंट ऑर्गेनाइज करने वाले होटल मालिकों को हमारे मापदंड एवं गाइडलाइन के अनुसार अनुमति लेनी होगी । और उन्हें जानकारी दी जाए कि वह अपने यहां होने वाले आयोजन में किसी प्रकार की शराब खोरी अथवा नशा होने से परहेज करें, जिससे कि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो बड़े चौक चौराहे में होने वाले आयोजनों, होटल में होने वाले आयोजनों ,रेस्टोरेंट में होने वाले आयोजनों, ऐसे किसी भी प्रकार के कार्यक्रम में सीसीटीवी कैमरे से पुलिस निगरानी रखें । इसके बाद भी यदि कोई गड़बड़ी की खबर मिले तो तत्काल कार्यवाही करें ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!