बहन के घर आए युवक ने नाबालिक से किया दुष्कर्म , प्रेग्नेंट होने पर छोड़कर भाग गया आरोपी , पीड़िता से उत्पन्न 7 माह के नवजात शिशु की हुई मौत… , जांच में जुटी पुलिस !

शहडोल// बुढार //(शिखर दर्शन)//मध्य प्रदेश के शहडोल जिले अंतर्गत बुढार से एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है । जहां अपनी बहन के घर आए मथुरा के रहने वाले एक युवक ने नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । और जब उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी लगी तो वह उसे छोड़कर वापस भाग गया । नाबालिक के प्रेग्नेंट होने की जानकारी लगने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है ।
पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना बुढार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 एवं पास्को एक्ट के अनुबंधों के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है । इधर दुष्कर्म से पीड़ित नाबालिक ने 7 माह के प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म भी दिया है , जो की प्रसव होते ही तत्काल बच्चे की मृत्यु हो गई । फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है । पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के थाना बुढार क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली 16 वर्षीय एक नाबालिक किशोरी के साथ मथुरा में रहने वाले प्रदीप सिंह नामक युवक ने दुष्कर्म किया । आरोपी बुढार अपनी बहन के घर रहने आया था । जहां उसने महुआ बिनने गई नाबालिक के साथ 16 मई को कृषि उपज मंडी कार्यालय के पास बने खंडहर नुमा मकान में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।जिसके कारण बाद में नाबालिक प्रेग्नेंट हो गई । इस घटना से 7 माह बाद नाबालिक के पिता ने बुढार थाने में शिकायत दर्ज कराई ।इस संबंध में शहडोल पुलिस अधीक्षक प्रतीक कुमार ने कहा कि मामले की वैधानिक कार्यवाही करते हुए जांच की जा रही है ।

