रायपुर संभाग

हसदेव के जंगल में वनों की कटाई का कांग्रेस ने किया विरोध , कहा….. कुछ लोगों को फायदा दिलाने के लिए पेड़ों को कटवा रही भाजपा सरकार

रायपुर //(शिखर दर्शन)//हसदेव के जंगलों में वनों की कटाई का कांग्रेस ने भरपूर विरोध किया है । पूर्व विधायक विकास उपाध्याय उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ भीमराव अंबेडकर चौक में कर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया । विकास उपाध्याय ने वनों को बचाने की गुहार भी लगाई है

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि आज पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी की जयंती को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में माना रही है इसलिए हम भाजपा सरकार को सुशासन की परभाषा बताने सड़क में उतरे है । हम छत्तीसगढ़ के सबसे घने जंगल हसदेव अरण्य को बचाने की पूरजोर कोशिश सरकार से निवेदन कर के रहे हैं और साथ ही साथ विरोध प्रदर्शन भी ।उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही कुछ ही दिनों में उसने आदिवासी विरोधी व किसान विरोधी रिरादो को दिखाना शुरू कर दिया । भाजपा के चुनिंदा नेता कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए पेड़ों को कटवा रहे हैं । जिसका विरोध आज अंबेडकर चौक में मानव श्रृंखला बनाकर जताया जा रहा है उन्होंने आगे कहा कि हम सब ऐसे ही सड़क की लड़ाई लड़ेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!