रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: कई जिलों में अगले 5 दिन तक बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मानसून द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राज्य के मध्य और दक्षिण हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, आज सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में बादलों की गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बीते 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

तापमान में गिरावट, राजनांदगांव सबसे गर्म
बीते दिन राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान दुर्ग में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना हुआ है।

राजधानी रायपुर में भी गरज के साथ बारिश के आसार
राजधानी रायपुर में आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है। सभी इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सिनोप्टिक सिस्टम की स्थिति
मौसम परिवर्तन का कारण बना मानसून द्रोणिका इस समय औसत समुद्र तल पर श्रीगंगानगर से लखनऊ, पटना होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो छत्तीसगढ़ में वर्षा की स्थिति को प्रभावित कर रहा है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यकतानुसार बाहर निकलने की सलाह दी है, विशेष रूप से उन जिलों में जहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!