रायपुर संभाग

CG मॉर्निंग बुलेटिन : पीएम मोदी आज लेंगे योजनाओं की समीक्षा, CM साय करेंगे फार्मा यूनिट का शुभारंभ, कांग्रेस का ईडी विरोध प्रदर्शन

रायपुर (शिखर दर्शन)//
छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरपूर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष संवाद करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि और अमृत मिशन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

CM साय करेंगे एस्पायर फार्मास्यूटिकल का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर सेक्टर-5 स्थित एस्पायर फार्मास्यूटिकल का उद्घाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे और 3:10 बजे तक उद्घाटन समारोह में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस इकाई से 100 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

ED के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस आज पूरे प्रदेशभर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में यह प्रदर्शन होगा, जिसमें कांग्रेस के सांसद, विधायक, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही रायपुर के राजीव भवन में भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज प्रेस वार्ता करेंगे।

मठ-मंदिर संरक्षण पर विशेष व्याख्यान आज

श्रीराम मंदिर परिसर, वीआईपी रोड रायपुर में शाम 4 बजे मठ-मंदिरों के संरक्षण को लेकर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया है। दिल्ली से आए डॉ. कौसलकांत मिश्रा मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, रिटायर्ड आईपीएस राजेश मिश्रा और भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा उपस्थित रहेंगे। आयोजन छत्तीसगढ़ मठ-मंदिर विकास समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसमें राजधानी के बुद्धिजीवी, प्रोफेसर, अधिवक्ता, व्यापारी, संत समाज को आमंत्रित किया गया है।

रायपुर के प्रमुख कार्यक्रम

1. डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह व पौधारोपण:
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर नरदहा में प्रतिमा अनावरण और वृक्षारोपण कार्यक्रम सुबह 11 से शाम 4 बजे तक।
साथ ही सुबह 8 बजे फूल चौक स्थित डॉ. बघेल प्रतिमा स्थल पर समारोह होगा।

2. साहित्य व्याख्यानमाला:
सांस्कृतिक परिषद और साहित्य अकादमी द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल स्मृति व्याख्यानमाला, सुबह 11 बजे महंत घासीदास संग्रहालय के सभा कक्ष में।

3. सिक्ख विद्यार्थी सम्मान समारोह:
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह, खालसा स्कूल, पंडरी में सुबह 11 बजे से।

4. रोटरी क्लब वृक्षारोपण:
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्वीन्स द्वारा पौधारोपण, डुमरतालाब स्थित विप्र पब्लिक स्कूल परिसर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक।

5. महाआरती और स्तोत्र पाठ:
महाराष्ट्र मंडल भवन, चौबे कॉलोनी में शाम 7 बजे से छत्रपति शिवाजी महाराज की महाआरती। रामरक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी होगा।

6. अमलीडीह में रामायण पाठ:
दुर्गा मंदिर प्रांगण, वार्ड-52 अमलीडीह में 17 मई से रामायण पाठ का आयोजन, 18 मई की रात 10 बजे विसर्जन समारोह। भाग लेने वाली मंडलियों को 2100 रुपये नकद, श्रीफल व हनुमान चालीसा भेंट की जाएगी। मुख्य अतिथि विधायक मोतीलाल साहू व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!