दुर्ग संभाग

Dongargarh-Khairagarh News Update: ट्रस्ट चुनाव में 34 उम्मीदवार मैदान में, 20 जुलाई को 2943 सदस्य करेंगे मतदान; विष्णु लोधी ने संगठन में समाज को प्रतिनिधित्व देने की उठाई मांग, भाजपा ने घोषित की दो मंडलों की नई कार्यकारिणी

डोंगरगढ़ (शिखर दर्शन)// धर्मनगरी डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर ट्रस्ट चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर है। 20 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले दोनों प्रमुख पैनल—सेवा दल और भैया जी पैनल—अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक चुके हैं। कुल 15 सदस्यीय ट्रस्ट मंडल में बहुमत के लिए 8 सीटों पर जीत आवश्यक है, जिसके लिए इस बार कुल 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 4 उम्मीदवार निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान में कुल 2943 मतदाता हिस्सा लेंगे, जिनमें संरक्षक श्रेणी के 522, आजीवन सदस्य 884 और साधारण सदस्य 1537 हैं। मतगणना 21 जुलाई को होगी।

प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है:

  • संरक्षक श्रेणी (501 सदस्य):
    सेवा दल पैनल से मनोज अग्रवाल, महेंद्र भाई पटेल, नितिन अग्रवाल, अशोक चावड़ा, योगेश अग्रवाल, शिवकुमार शर्मा, अनिल गट्टानी मैदान में हैं।
    भैया जी पैनल से नारायण अग्रवाल, नवनीत तिवारी, गोविंद लाल चोपड़ा, संजय अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, हरीश भंडारी शामिल हैं।
  • आजीवन श्रेणी (101 सदस्य):
    सेवा दल से पीतांबर स्वामी, महेंद्र परिहार, संजय श्रीवास्तव, प्रकाश बिंदल, चंद्र प्रकाश मिश्रा मैदान में हैं।
    भैया जी पैनल से रघुवर अग्रवाल, देवेंद्र मिश्रा, सोन सिन्हा, संजय यादव, टमी यादव मैदान में हैं।
    वहीं निर्दलीय से महेंद्र अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं।
  • साधारण श्रेणी (51 सदस्य):
    सेवा दल से बबलू शांडिल्य, गौतम चंद चोपड़ा, संजीव गोमास्ता मैदान में हैं।
    भैया जी पैनल से कौतुब गुप्ता (हनी), आशीष अग्रवाल, डॉ. महेश तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं।
    तीन निर्दलीय—अशोक साहू, सुमित पोद्दार और दीपक चंदा राणा भी मैदान में हैं।

भाजपा ने घोषित की अंतिम दो मंडलों की कार्यकारिणी, नए चेहरों को मिला मौका

राजनांदगांव में भाजपा के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से राजनांदगांव उत्तर और दक्षिण मंडल की कार्यकारिणी घोषित की। उत्तर मंडल में सुमीत सिंह भाटिया को अध्यक्ष और चंद्रभान जंघेल, विनोद भारती को महामंत्री बनाया गया। वहीं दक्षिण मंडल में प्रशांत ‘गोलू’ गुप्ता को अध्यक्ष व अशोकादित्य श्रीवास्तव व बलवंत साव को महामंत्री नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला महामंत्री राजेन्द्र गोलछा, रविन्द्र वैष्णव और सौरभ कोठारी ने शुभकामनाएं दी हैं।


खैरागढ़: CSC सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले परसराम साहू को सम्मान

खैरागढ़ के परसराम साहू को रायपुर में आयोजित लोक सेवा केंद्र की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। साहू को आधार सेवा केंद्र में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए प्रशंसा पत्र दिया गया। कार्यक्रम में राज्यभर के CSC संचालक और अधिकारी उपस्थित थे।


लोधी समाज को संगठन में प्रतिनिधित्व देने की मांग

डोंगरगढ़ में लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर पत्र सौंपा। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस संगठन में लोधी समाज के कर्मठ और योग्य कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक स्थान दिया जाए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव, खैरागढ़, दुर्ग, बेमेतरा समेत कई जिलों में लोधी समाज कांग्रेस के साथ लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहा है और यह प्रतिनिधित्व पार्टी को और मजबूती देगा।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!