मध्यप्रदेश

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे तेंदूखेड़ा विधायक, बोलेरो ने पीछे से मारी टक्करसिविल लाइंस थाना क्षेत्र सतना की घटना, अयोध्या दर्शन को निकले थे विधायक

सतना // (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना सतना जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब उनकी कार को पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई, हालांकि वाहन को गंभीर क्षति पहुंची है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल एक साथी के साथ अयोध्या के प्रसिद्ध गुरु नेपाली बाबा से आशीर्वाद लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विधायक की गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि विधायक व उनके साथी को कोई शारीरिक चोट नहीं आई। स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे लापरवाही से वाहन चलाना प्रथम दृष्टया कारण माना जा रहा है।

फिलहाल, पुलिस ने बोलेरो चालक की पहचान कर ली है और मामले की जांच जारी है। विधायक की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!