रायपुर संभाग

⛈️ CG Weather Alert: कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, नदी-नाले उफान पर, राजधानी रायपुर में लगातार बारिश 🌧️

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार रात से ही प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश जारी है, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। राजधानी रायपुर में भी मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

🔸 दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के लिए रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

🌧️ अगले 3 घंटे में इन जिलों में तेज बारिश का पूर्वानुमान
धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा जिलों में अगले तीन घंटे में तेज हवा (30-40 किमी/घंटा), मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।

☁️ अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना
बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

🌬️ क्या कहता है सिनेप्टिक सिस्टम
दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जो ऊपरी वायुमंडल में 7.6 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण से जुड़ा है। यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंच सकती है। इसके अलावा मानसून द्रोणिकाएं भी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही हैं, जिससे पूरे प्रदेश में व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

🌡️ राजधानी रायपुर में आज का मौसम
रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिनभर बारिश की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

👉 प्रशासन और नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है। वहीं, बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है।

शिखर दर्शन आपके लिए ला रहा है सबसे ताजा मौसम अपडेट – बने रहें हमारे साथ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!