मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, भोपाल में तीन घंटे से तेज वर्षा, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // प्रदेश में मॉनसून का असर लगातार बना हुआ है। राजधानी भोपाल में पिछले तीन घंटे से तेज बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है और अगले चार दिन तक इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है, जो भारी बारिश को जन्म दे रहा है। इस कारण कई जिलों में सावधानी बरतने को कहा गया है। बुधवार को भिंड, मुरैना और निवाड़ी जिलों में अत्याधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जबलपुर, दमोह, छतरपुर समेत अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

भोपाल में लगातार बारिश के कारण जलजमाव और ट्रैफिक परेशानी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो बालाघाट में सबसे अधिक पौने 2 इंच बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को श्योपुर, मऊगंज समेत प्रदेश के कई इलाकों में भी वर्षा हुई है। इसके अलावा छतरपुर, देवास और सीहोर जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अत्यधिक बारिश के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। किसानों को भी मौसम की इस स्थिति के मद्देनजर फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!