रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ समाचार एक नजर में: सीएम का दौरा, NSUI की बैठक, CGPSC परीक्षा का अंतिम दिन, दिव्या का अंतरराष्ट्रीय चयन और राजधानी में विविध आयोजन

रायपुर (शिखर दर्शन) //
आज छत्तीसगढ़ में राजनीतिक, शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की भरमार है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे, वहीं NSUI की अहम बैठक रायपुर में आयोजित की जा रही है। CGPSC की मुख्य परीक्षा का अंतिम दिन भी आज है। महासमुंद की दिव्या रंगारी मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जबकि राजधानी रायपुर में कई सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

🔹 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दुर्ग दौरा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 11 से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके पश्चात वे दुर्ग जिले के जामगांव रवाना होंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ एवं स्पीयर बायोटेक प्रा.लि. की हर्बल एक्सट्रैक्शन इकाई के केंद्रीय भंडार गृह के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 2:15 बजे वे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।

🔹 NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
रायपुर स्थित राजीव भवन में आज दोपहर 1 बजे से NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक होगी। “शिक्षा हमारा अधिकार, NSUI हमारी आवाज” विषय पर चर्चा के साथ छात्रहित के मुद्दे तय किए जाएंगे। साथ ही आने वाले आंदोलनों की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर भी विचार किया जाएगा।

🔹 CGPSC मुख्य परीक्षा का अंतिम दिन
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा का आज आखिरी दिन है। परीक्षा 27 जून से प्रारंभ हुई थी और आज समाप्त हो रही है। कुल 246 पदों के लिए चयन होना है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, नायब तहसीलदार, वाणिज्यिक कर अधिकारी जैसे पद शामिल हैं। परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हो रही है।

🔹 छत्तीसगढ़ की दिव्या रंगारी मलेशिया में दिखाएंगी दम
महासमुंद की दिव्या रंगारी भारतीय अंडर-16 महिला बास्केटबॉल टीम में चयनित हुई हैं। यह टीम 14 से 20 सितंबर तक मलेशिया में आयोजित FIBA U-16 Women Asian Championship में भाग लेगी। इससे पहले दिव्या ने अगस्त 2023 में सब-जूनियर नेशनल में गोल्ड मेडल जीता था।

🔹 राजधानी रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

काव्य संध्या – पद्मश्री स्व. डॉ. सुरेन्द्र दुबे को समर्पित काव्य संध्या, वृंदावन हॉल सिविल लाइन, शाम 4 से 8 बजे तक।
मंगल प्रवेश यात्रा – जैन साध्वीवर्या भाविताश्री का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश, देवेंद्रनगर में प्रस्थान सुबह 9 बजे।
कायस्थ समाज आमसभा – प्रथम स्थापना वर्ष व प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, वृंदावन हॉल सिविल लाइन, सुबह 10 से शाम 4 बजे।
पत्रकारिता सम्मान समारोह – देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह, नवीन विश्राम गृह सिविल लाइन, शाम 4 बजे।
दीपावली महोत्सव – आचार्य विद्यासागर महाराज के दीक्षा महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पटवा भवन टैगोर नगर, शाम 7:30 बजे।
श्मशान घाट विकास समिति की बैठक – टिकरापारा श्मशान परिसर, सुबह 10 बजे से।

🔹 मौसम अपडेट
प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं। कई स्थानों पर वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की तीव्रता में और वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

________________________________

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!