केबल चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने दो कबाड़ियों समेत किया गिरिफ्तार, जले हुए तांबे के केबल भी किया बरामद ,आरोपियों को किया न्यायालय के सुपुर्द !
बिलासपुर (शिखर दर्शन)//तारबहार पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के केबल को चोरी करने वाले आरोपी को सामान समेत गिरफ्तार किया है । सामान खरीदने वाले कबाड़ियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।
तारबाहर पुलिस के अनुसार एनुअल हक निवासी उसलापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सीएमडी चौक स्थित सीसीटीवी कैमरा के केबल को किसी ने चोरी कर लिया है । इसके पहले भी अज्ञात आरोपियों ने दो बार सीसीटीवी केबल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था । जिसके चलते चौक में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया था । चोरी के केबल की कीमत लगभग ₹50000 से अधिक बताई जा रही है । अपराध दर्ज करने के बाद मामले को पुलिस द्वारा विवेचना में लिया गया इसी तरह चोरी की अन्य घटनाओं की भी जानकारी मिली छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पुराना बस स्टैंड के पास आरोपी घूम रहे हैं ।सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया , पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम श्यामलाल श्रीवास बताया और चोरी का जुर्म कबूल किया । आरोपी ने बताया कि केबल वायर को जलाने के बाद तांबा निकाल कर दिनेश साहू और समीम खान उर्फ बाबा खान को बेचा है । आरोपी की निशानदेही पर दोनों कबाड़ियों के कब्जे से जला हुआ केबल तार बरामद किया गया आरोपी श्याम लाल श्रीवास , दिनेश साहू और सलीम खान उर्फ बाबा खान को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर दिया गया ।



