CG Morning Bulletin: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम आज छत्तीसगढ़ में, आपातकाल पर BJP का संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम, मूर्ति विवाद में अमित जोगी का धरना, खड़गे का दौरा और कई सांस्कृतिक आयोजन… जानें आज की प्रमुख खबरें

रायपुर (शिखर दर्शन) //
छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी आज की प्रमुख खबरें कुछ इस प्रकार हैं:
🟠 केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम आज रायपुर में, आपातकाल संगोष्ठी में होंगे शामिल
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम आज रायपुर पहुंच रहे हैं। वे सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करेंगे। इसके बाद वे आपातकाल की 50वीं बरसी पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीशचंद्र पटेल, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रवि सक्सेना, और सांसद संतोष पांडे भी विचार रखेंगे।
🟢 दिल्ली से लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संविधान रक्षा दिवस में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।
- सुबह 7:45 बजे छत्तीसगढ़ सदन से रवाना होकर 9:45 बजे रोहतक (हरियाणा) पहुंचेंगे।
- 11:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर 2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- दोपहर 4:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 4:15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित संविधान रक्षा दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
- 5:15 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
🔴 भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’, होगा बड़ा आयोजन
भारतीय जनता पार्टी आज आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर रायपुर में संविधान हत्या दिवस के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।
- स्थान: पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम
- समय: दोपहर 3 बजे
- उपस्थित: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य।
- कार्यक्रम में जन भागीदारी रैली, प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन भी होगा।
🟣 अजीत जोगी की मूर्ति विवाद पर अमित जोगी देंगे धरना
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मूर्ति को गौरेला के ज्योतिपुर चौक से हटाने के विरोध में उनके पुत्र अमित जोगी आज से धरना प्रदर्शन करेंगे।
बताया जा रहा है कि 26 मई की रात को मूर्ति हटाकर उसे नगर पालिका कार्यालय परिसर में रख दिया गया था। अमित जोगी मूर्ति को पूर्व स्थान पर पुनः स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।
🔵 कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे 7 जुलाई को रायपुर दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 7 जुलाई को रायपुर पहुंचेंगे।
वे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘किसान, जवान, संविधान’ जनसभा को सुबह 11:30 बजे संबोधित करेंगे। यह सभा कांग्रेस की बड़ी रैली मानी जा रही है।
🌧️ छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट: कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।
- अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।
- रायपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 29.9°C रिकॉर्ड किया गया।
🌸 रायपुर शहर में आज के प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम
📖 सुंदरकांड पाठ:
- स्थान: पट बंद मंदिर, फोकटपारा फाफाडीह
- समय: सुबह 6 बजे से
- आयोजक: मां कामाख्या सेवा समिति
🔥 अघोर महोत्सव:
- स्थान: औघड़नाथ दरबार, मनसा तालाब, प्रोफेसर कॉलोनी
- समय: सुबह 4 बजे से प्रारंभ
- आयोजन: श्रीसाधना यज्ञ, पारद रसेश्वर शिवलिंग का अघोराभिषेक, महानिशा पूजा, प्रसाद वितरण
🚩 कलश यात्रा:
- स्थान: शिव मंदिर साहूपारा डंगनिया
- समय: सुबह 9 बजे
- आयोजन: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा
🧘♂️ निःशुल्क योग प्रशिक्षण:
- स्थान: शक्तिपीठ हॉल, समता कॉलोनी
- समय: सुबह 7 से 8 बजे
- आयोजक: गायत्री परिवार ट्रस्ट
🎨 बंधनवार वर्कशॉप:
- स्थान: रजवाड़ा रिजॉर्ट, वीआईपी रोड
- समय: दोपहर 3 से शाम 6 बजे
- आयोजक: रोटरी क्लब इलैगंस



