रायपुर संभाग

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों से मिले गृह मंत्री अमित शाह, बोले: अब बंदूक नहीं, किताबों से संवर रहा है बच्चों का भविष्य

हथियारों की जगह अब किताबें थमा रहे हैं बच्चों को: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं से मिले गृह मंत्री अमित शाह, ‘लियोर ओयना’ योजना की सराहना

रायपुर (शिखर दर्शन) // केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की ‘लियोर ओयना’ योजना की प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया है। उन्होंने नवा रायपुर में बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित उसूर और गंगालूर विकासखंड के बच्चों और युवाओं से मुलाकात की और इस अभूतपूर्व योजना से प्रभावित होकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

अमित शाह ने कहा, “जिन मासूम बच्चों के हाथों में कभी नक्सलियों ने बंदूकें थमा दी थीं, आज उनके हाथों में किताबें देकर उनका भविष्य संवारा जा रहा है। यह दृश्य हृदय को आनंदित करने वाला है।”

‘लियोर ओयना’ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को राजधानी रायपुर लाकर उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा, समाज और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है, बल्कि वे एक सकारात्मक और शांतिपूर्ण जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि यह योजना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजकों और सहभागी युवाओं की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह योजना देशभर के लिए एक प्रेरणा बनेगी।

_____________________________________

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!