मध्यप्रदेश

“संता” बनाने अभिभावकों की सहमति जरूरी….DEO ने सभी स्कूलों को दिए निर्देश !

ग्वालियर (शिखर दर्शन)//मध्य प्रदेश के जिले ग्वालियर में स्थित सभी स्कूलों में अध्यनरत छात्रों को क्रिसमस के उपलक्ष में स्कूलों में यदि “संता” बनाया जाता है तब ऐसी स्थिति में अभिभावकों की अनुमति लेना स्कूल संचालकों के लिए अति आवश्यक होगा ।क्योंकि जिले के शिक्षा अधिकारी श्री अजय कटिहार ने अपने अधिकार क्षेत्र के सभी स्कूलों को या निर्देश जारी किए हैं । जाहिर है की क्रिसमस का त्यौहार नजदीक है, और ऐसी स्थिति में देखा गया है कि बहुत से स्कूल संचालक अपने स्कूलों में किसी भी प्रकार का आयोजन करते हैं और उसे धार्मिक रूप देने की कोशिश या फिर किसी समुदाय विशेष की संस्कृति का प्रचार प्रसार करने की नीयत से बच्चों को ” संता क्लोज़” बनाकर प्रस्तुत किया जाता है या फिर उन्हें संता की वेशभूषा में स्कूल आने को मजबूर किया जाता है या फिर कहा जाए कि प्रेरित किया जाता है ऐसी स्थिति में अभिभावकों की अनुमति लेना अति आवश्यक माना जाना चाहिए।इसलिए जिले के शिक्षा अधिकारी ने अपने क्षेत्र की संचालित सभी स्कूलों के संचालकों एवं प्राचार्य को या निर्देश जारी किया है कि किसी भी विद्यार्थी को या फिर बच्चों को स्कूल में “संता” की वेशभूषा में आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा बल्कि उनके अभिभावकों से लिखित अनुमति प्राप्त की जाएगी तत्पश्चात ही उन्हें संता की वेशभूषा में स्कूल बुलाया जाएगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!