मध्यप्रदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग में निकली 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती , आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई

मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,504 पदों पर बंपर भर्ती, 4 जुलाई तक करें आवेदन

भोपाल (शिखर दर्शन) //
महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की बंपर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती कुल 19,504 पदों के लिए की जा रही है, जिसमें 2,027 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 17,477 पद आंगनबाड़ी सहायिकाओं के शामिल हैं। राज्य के 55 जिलों में यह नियुक्तियाँ की जाएंगी।

इस भर्ती में आवेदन के लिए 12वीं पास महिलाएं पात्र होंगी और उनकी आयु 1 जनवरी 2025 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही यह अनिवार्य है कि आवेदिका उसी ग्राम या शहरी वार्ड की निवासी हो, जहाँ पद रिक्त है।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं। इच्छुक महिलाएं एमपी ऑनलाइन के कियोस्क सेंटर या पोर्टल पर स्वयं जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2025

पात्रता और दस्तावेज

  • शैक्षणिक योग्यता: हायर सेकेंडरी (12वीं)
  • निवासी प्रमाण: संबंधित ग्राम/वार्ड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य
  • आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष (1 जनवरी 2025 के अनुसार)

यह अवसर उन महिलाओं के लिए सुनहरा है जो अपने क्षेत्र में रहते हुए सरकारी सेवा करना चाहती हैं और महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में योगदान देना चाहती हैं। इच्छुक आवेदिकाएं समय रहते आवेदन भरें और दस्तावेजों की पूर्ति सुनिश्चित करें।

______________________________________

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!