बिलासपुर संभाग

पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुआ पति, पुलिस कर रही तलाश

खोडरी गांव में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की, वारदात के बाद आरोपी फरार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (शिखर दर्शन) //

गौरेला क्षेत्र के खोडरी गांव में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है, जहां नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुषमा पनिका के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। घटना के दिन भी उसने शराब के नशे में पत्नी से विवाद किया और गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही सुषमा की मौत हो गई।

घटना का खुलासा आरोपी के बेटे ने किया। उसने बताया कि उसके पिता अक्सर शराब पीकर मां से मारपीट करते थे और उनके चरित्र पर संदेह जताते थे।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गांव में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।

_______________________________________

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!