किसानों के लिए खुशखबरी , केंद्र ने मुख्यमंत्री की फरियाद सुन…. चावल उपार्जित किए जाने की दी इजाज़त!

रायपुर(शिखर दर्शन) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आग्रह को तत्काल स्वीकार करते हुए भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ सेंट्रल पुल से 15 लाख मैट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति प्रदान कर दी है । यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है ।उसना चावल उपार्जित किए जाने की अनुमति काफी दिनों से लंबी थी ।
मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से उसना चावल के उपार्जन की अनुमति मिलने पर कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से राज्य को यह फायदा मिला है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल का हृदय से इसके लिए धन्यवाद व्यक्त किया है । और बहुत अधिक आभार भी जताया हैं।यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन स्थिति एवं कस्टम मीनिंग की ओर केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल का ध्यान आकर्षित करते हुए 21 दिसंबर को पत्र लिखा था । मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन का कोटा 61 लाख मैट्रिक टन से बढ़कर 74 लाख मैट्रिक टन करने साथ ही राज्य से 59 लाख मैट्रिक टन अरवा तथा 15 लाख मैट्रिक टन उसना चावल लिए जाने का अनुरोध अपने पत्र में किया था ।

