Blog

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौटते समय बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत

पुरुलिया (शिखर दर्शन) // पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (पुरुलिया-जमशेदपुर हाईवे) पर हुई। सभी मृतक झारखंड के रहने वाले थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग पुरुलिया से बलरामपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान नामशोल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी 9 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। बलरामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान:
इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो चुकी है। सभी मृतक झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में शामिल हैं—

  1. बीरु महतो
  2. अजय महतो
  3. विजय महतो
  4. स्वपन महतो
  5. गुरुपद महतो
  6. शशांक महतो
  7. चित्त महतो
  8. कृष्णा महतो
    (सभी नीमडीह थाना के तिलाईटांड गांव के निवासी)
  9. चंद्रमोहन महतो (रघुनाथपुर निवासी)

ये सभी ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चिरुगोड़ा गांव से बराबजार थाना क्षेत्र के अदाबना गांव एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।

फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। गांव में घटना की खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई है। सभी मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!