रायपुर संभाग

अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: नया रायपुर में NFSU की रखेंगे नींव, बस्तर में जवानों से करेंगे सीधा संवाद

रायपुर (शिखर दर्शन) // केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान वे नवा रायपुर में प्रस्तावित नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) और अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के इरकभट्टी स्थित सुरक्षा कैंप में तैनात जवानों से भी सीधा संवाद करेंगे और गांव नेल्लानार में आम ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।

पहला दिन – 22 जून 2025 (रविवार)

  • दोपहर 1:40 बजे: अमित शाह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 2:00 बजे: नया रायपुर के सेक्टर-2, बंजारी में NFSU कैंपस और फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन करेंगे। यह कैंपस लगभग 40 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा।
  • दोपहर 2:50 बजे: होटल मेफेयर, रायपुर में आगमन।
  • दोपहर 3:15 से शाम 4:15 बजे: NFSU और CFSL से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
  • शाम 4:20 से 6:20 बजे: प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बैठकें।
  • शाम 6:50 से रात 7:50 बजे: छत्तीसगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।
  • रात्रि विश्राम: होटल मेफेयर, रायपुर में।

दूसरा दिन – 23 जून 2025 (सोमवार)

  • सुबह 11:00 बजे: रायपुर से BSF हेलिकॉप्टर द्वारा नारायणपुर के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 12:15 बजे: इरकभट्टी स्थित BSF कैंप पहुंचेंगे।
  • इसके बाद: सड़क मार्ग से नेल्लानार गांव पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे।
  • दोपहर 1:45 बजे: BSF कैंप लौटकर दोपहर का भोजन करेंगे।
  • दोपहर 2:20 से 3:20 बजे: सुरक्षा बलों के जवानों से संवाद करेंगे।
  • शाम 4:30 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

नया रायपुर में बनेगा फॉरेंसिक शिक्षा और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र

नवा रायपुर में बनने वाला नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और फॉरेंसिक लैब न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए महत्वपूर्ण शैक्षणिक और अनुसंधान केंद्र बनेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए 40 एकड़ भूमि आवंटित की है, जबकि केंद्र सरकार इस परियोजना पर लगभग ₹350 से ₹400 करोड़ खर्च करेगी।

नए भारतीय दंड संहिता (BNS), नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), और साक्ष्य अधिनियम में फॉरेंसिक जांच की बढ़ती अनिवार्यता को देखते हुए यह संस्थान न्यायिक प्रक्रिया में वैज्ञानिकता लाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

स्थायी भवन के निर्माण पूर्ण होने तक एक ट्रांजिट कैंपस से इसी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके पास ही 6 से 7 एकड़ में आधुनिक फॉरेंसिक लैब भी विकसित की जाएगी। यह पहल छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए द्वार खोलेगी।

इस दौरे के माध्यम से गृह मंत्री शाह राज्य में सुरक्षा, शिक्षा और वैज्ञानिक जांच प्रणाली को एक साथ सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अहम पहल करने जा रहे हैं।

________________________________________________________

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!