छत्तीसगढ़
किरण सिंह देव बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष…
रायपुर (शिखर दर्शन) //जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किरण सिंह देव विधायक को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है

भाजपा की टिकट पर बस्तर के जगदलपुर विधानसभा से किरण सिंह देव ने जीत हासिल की है । वह पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 29834 वोटो से चुनाव हराया है। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है जो अनारक्षित है यहां से भाजपा ने संतोष बाफना की जगह किरण सिंह देव को टिकट दिया था । किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं संतोष बाफना दो बार विधायक रहे थे पर 2018 के चुनाव में कांग्रेस के रेखचंद जैन ने बीजेपी के प्रत्याशी संतोष बाफना को हराया था।