“मैं एग्स फ्रीज कराना चाहती हूं, क्योंकि मुझे मेरे जैसे सुंदर बच्चे चाहिए” Bigg Boss 18 की एडिन रोज का खुलासा: एग्स फ्रीज कराना चाहती हूं, लेकिन जीवनसाथी को लेकर नहीं है भरोसा

मुंबई (शिखर दर्शन) // रियलिटी शो बिग बॉस 18 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने के बाद से एक्ट्रेस एडिन रोज (Edin Rose) की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और मदरहुड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एडिन ने बताया कि वह अपने एग्स फ्रीज कराने की योजना बना रही हैं, क्योंकि उन्हें यकीन नहीं है कि उन्हें भविष्य में मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा या नहीं।
“मुझे मेरे जैसे सुंदर बच्चे चाहिए”

एडिन ने इंटरव्यू में कहा, “मैं बच्चे चाहती हूं, लेकिन यह नहीं जानती कि वह व्यक्ति कौन होगा जिससे मैं शादी करूंगी या नहीं। अगर यह स्वाभाविक रूप से हो जाता है तो ठीक है, लेकिन आज की पीढ़ी बहुत अलग है और यह जरूरी नहीं कि मुझे वैसा ही साथी मिले जैसा मैं चाहती हूं।”
मां को मनाने में हुई मुश्किल
एडिन ने बताया कि इस फैसले को लेकर उन्हें अपनी मां को मनाने में काफी कठिनाई हुई, क्योंकि वे पारंपरिक सोच रखती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने अपनी मां से कहा कि तुम्हारा पति अच्छा था, मेरा शायद न हो। इसलिए मुझे मेरे एग्स फ्रीज करने दो। मुझे मेरे जैसे सुंदर बच्चे चाहिए, लेकिन मुझे मेल पार्टनर को लेकर कोई भरोसा नहीं है।”
वर्कफ्रंट पर भी दिखा रहा दम
बात करें एडिन के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने हाल ही में नयनतारा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ की शूटिंग पूरी की है। यह एक तमिल साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें प्रदीप रंगनाथन, कृति शेट्टी और एस.जे. सूर्या जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एडिन रोज का यह बेबाक अंदाज और भविष्य को लेकर सोच समाज में एक नए विमर्श को जन्म दे रहा है, जहां महिलाएं अपने फैसले खुद ले रही हैं और मातृत्व को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर रही हैं।