रायपुर संभाग

अब नहीं जाना होगा दिल्ली: हर राज्य में महिलाओं की समस्याएं सुनेंगे – राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकरजनसुनवाई के ज़रिए मौके पर ही होगा समाधान

राज्य में जाकर महिलाओं की सुनवाई कर रहा है आयोग: रायपुर पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर
कलेक्टर रेडक्रॉस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा – अब शिकायतों का समाधान मौके पर ही होगा

रायपुर (शिखर दर्शन) // राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर आज रायपुर पहुंचीं और कलेक्टर रेडक्रॉस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से अब आयोग हर राज्य में जाकर जनसुनवाई कर रहा है, ताकि उनकी समस्याएं नजदीक से समझी जा सकें और उनका त्वरित समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा, “पहले महिलाओं को अपनी शिकायत लेकर दिल्ली आना पड़ता था, जो उनके लिए कठिन होता था। इसी वजह से हमने तय किया कि अब हम हर प्रदेश में जाकर महिलाओं की समस्याएं सीधे सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे।”

विजया रहाटकर ने बताया कि जनसुनवाई की शुरुआत दिल्ली से की गई थी और अब यह पहल पूरे देश में विस्तार पा रही है। आयोग की कोशिश होती है कि संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में ही मामलों का निपटारा हो, जिससे पीड़ित महिलाओं को तुरंत राहत मिल सके।

उन्होंने कहा, “आज हम रायपुर आए हैं और जो बहनें अपनी समस्याएं लेकर आई हैं, उनके मामलों का भी हम यथासंभव त्वरित समाधान करेंगे।”

इस अवसर पर रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लाल उमेद सिंह और संभाग आयुक्त महादेव कावरे भी उपस्थित रहे।

विजया रहाटकर ने यह भी संकेत दिया कि आयोग भविष्य में अधिक सक्रिय होकर राज्यों के साथ समन्वय बनाकर महिलाओं के हक और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!