मध्यप्रदेश

5 जून महाकाल भस्म आरती: भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से हुआ दिव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

उज्जैन (शिखर दर्शन) //
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार 5 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर अल सुबह भस्म आरती में भगवान महाकालेश्वर का भव्य पूजन और दिव्य श्रृंगार किया गया। प्रातः 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले भगवान का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद पारंपरिक विधि से दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से निर्मित पंचामृत से अभिषेक कर पूजा संपन्न की गई।

इस अवसर पर शुक्रवार को भगवान महाकाल को भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से राजाधिराज स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। उन्हें भस्म अर्पित की गई और रजत निर्मित शेषनाग मुकुट, मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला एवं सुगंधित फूलों की माला पहनाई गई। महाप्रसाद स्वरूप में बाबा को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

ड्रायफ्रूट से सजे भोलेनाथ के इस दिव्य रूप के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु अल सुबह मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहते हुए आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर “हर हर महादेव”, “जय श्री महाकाल” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोषों से गूंजता रहा।

श्रद्धालुओं के अनुसार, भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन कर उन्हें दिव्यता और शांति की अनुभूति हुई। इस मौके पर पूरा मंदिर परिसर एक अलौकिक वातावरण से सराबोर रहा।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!