मध्यप्रदेश

“मध्य प्रदेश में दस्तक देने को तैयार मानसून, भोपाल-इंदौर सहित कई जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट” 10 जून के बाद जोर पकड़ेगा मानसून

भोपाल (शिखर दर्शन) // देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है और बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

10 जून के बाद पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस समय मध्य प्रदेश का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। हालांकि वर्तमान में कोई नया बड़ा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है, लेकिन लोकल सिस्टम की वजह से गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। अनुमान है कि 10 जून के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा, जिससे प्रदेशभर में भारी बारिश की शुरुआत हो सकती है।

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के जिन जिलों में आज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें शामिल हैं:
नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, सीहोर, भोपाल, विदिशा, गुना, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, मैहर, सतना, कटनी, जबलपुर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।
इन क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हुई बारिश

बीते 24 घंटों में प्रदेश के आगर, रतलाम, शाजापुर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, देवास, खंडवा, बैतूल, भोपाल, रायसेन, सागर, दमोह, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, सिवनी और छिंदवाड़ा में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान इंदौर में तेज हवाएं 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!