मध्यप्रदेश

लव जिहाद का अनोखा मामला, तीन बच्चों की मां पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप , फर्ज़ी पहचान बनाकर की शादी, अब धर्म परिवर्तन और बच्चों की जिम्मेदारी का दबाव

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पर फर्जी पहचान अपनाकर हिंदू युवक को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने और अब उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के गंभीर आरोप लगे हैं।

यह मामला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित युवक शेखर सिलावट का कहना है कि एक युवती ने ‘श्रेया सिलावट’ नाम से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उससे संपर्क किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवती ने प्रेमजाल में फंसाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

बाद में युवक को पता चला कि युवती का असली नाम निलोफर है, वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। अब वह युवक पर न सिर्फ धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही है, बल्कि इन तीनों बच्चों को अपनाकर उनका पिता बनने के लिए मजबूर भी कर रही है।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि युवती ने ‘श्रेया सिलावट’ के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया है और अपने साथियों को भेजकर पीड़ित के घर से मोबाइल और सोने की अंगूठी भी छीन ली। युवक का आरोप है कि महिला उसे बलात्कार और अन्य गंभीर आरोपों में फंसाने की धमकियां दे रही है, जिसके चलते उसे मजबूरी में विवाह करना पड़ा।

फिलहाल पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!