रायपुर संभाग

स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से सेवानिवृत्त प्राचार्य की मौत, चालक गंभीर घायल

कुरूद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा, सेवानिवृत्त प्राचार्य की मौके पर मौत

धमतरी ( शिखर दर्शन ) // जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा ग्राम डांडेसरा के पास हुआ, जिसमें स्कॉर्पियो सवार सेवानिवृत्त प्राचार्य मोहनलाल रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक गुलशन रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे की भयंकरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर ट्रॉली का पिछला टायर तथा अन्य हिस्से लगभग 10 से 15 फीट दूर जा गिरे। स्कॉर्पियो में गंभीर रूप से फंसे गुलशन रात्रे को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

गुलशन रात्रे को तुरंत बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और विस्तृत जानकारी का पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।

________________________________________________

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!