राष्ट्रीय

आदमपुर एयरबेस पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी, साढ़े तीन बजे करेंगे देश को संबोधितऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला दौरा, जवानों का बढ़ाया मनोबल, पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश

जालंधर (शिखर दर्शन) // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पहुँचे, जहाँ उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। यह दौरा हर दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह प्रधानमंत्री का पहला एयरबेस दौरा है।

प्रधानमंत्री के साथ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी मौजूद हैं। सरकार के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर साढ़े तीन बजे देश को संबोधित करेंगे। उनके इस संबोधन को लेकर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं, खासकर ऐसे समय में जब सुरक्षा स्थितियाँ अत्यधिक संवेदनशील बनी हुई हैं।

इससे पहले पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस पर हमले का दावा किया था, लेकिन भारतीय सेना ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को समय रहते आसमान में ही नष्ट कर दिया। इस साहसिक कार्रवाई ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत की वायुसेना किसी भी चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है।

रणनीतिक दृष्टि से अहम है आदमपुर एयरबेस
आदमपुर एयरबेस भारत का दूसरा सबसे बड़ा एयरबेस है, जो मिग-29 जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों का प्रमुख केंद्र है। पाकिस्तान सीमा के निकट स्थित यह एयरबेस हर आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने की क्षमता रखता है। प्रधानमंत्री की उपस्थिति और जवानों के साथ उनका संवाद इस बात का संकेत है कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता को लेकर पूरी तरह सतर्क और सजग है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को पाकिस्तान के लिए एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और हर चुनौती का डटकर जवाब देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!