मध्यप्रदेश

कार की छत पर तलवार लहराता दूल्हा, बोनट पर नाचती दुल्हन , “अनोखी बारात का अनोखा अंदाज़ बना चर्चा का विषय, दूल्हा-दुल्हन की स्टाइलिश एंट्री पर ट्रैफिक पुलिस ने जताई सख्ती”

ग्वालियर (शिखर दर्शन) // शादी की खुशी में फिल्मी अंदाज़ अपनाना ग्वालियर के एक नवविवाहित जोड़े और उनके दोस्तों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दूल्हा तलवार लहराते हुए कार की छत पर खड़ा नजर आया, जबकि दुल्हन बोनट पर बैठकर डांस करती दिखाई दी। यह वीडियो ‘इश्क दी गली विच नो एंट्री’ गाने पर शूट किया गया था, जिसे तानसेन आरओबी पर फिल्माया गया था

वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया और वीडियो में दिख रही कार के आरटीओ नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की। गाड़ी के मालिक नीलेश श्रीवास को 500 रुपये का चालान भरना पड़ा। नीलेश ने बताया कि यह वीडियो उसके दोस्त अंशु तोमर की शादी के दौरान शूट किया गया था।

चालान भरने के बाद नीलेश ने सभी से अपील की कि वे सोशल मीडिया रील्स के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि यह न केवल स्वयं के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर इस तरह का स्टंट करना गंभीर अपराध है। भविष्य में भी यदि कोई इस तरह की हरकत करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!