मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बदला मौसम का मिज़ाज: गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश, 14 मई के बाद साफ़ होने के आसार

पांच संभागों में बारिश का यलो अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हो सकती है तेज़ बौछारें

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। अरब सागर से आ रही नमी और सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से रविवार 11 मई को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बढ़ी हुई उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अरब सागर से आ रही नमी बनी बदलाव की बड़ी वजह

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ, मध्य महाराष्ट्र के ऊपर बने चक्रवात और सौराष्ट्र से मध्य अरब सागर तक फैली द्रोणिका है। इन प्रणालियों के चलते अरब सागर से लगातार नमी प्रदेश में प्रवेश कर रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर मौसम सक्रिय बना हुआ है।

सोमवार को भी जारी रहेगा असर, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार 12 मई को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा और ग्वालियर समेत 45 से अधिक जिलों में तेज़ आंधी, बिजली गिरने और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

रविवार को कई जिलों में बदला मौसम

रविवार को भोपाल, मंदसौर, शहडोल, खरगोन और अशोकनगर सहित कई जिलों में तेज़ आंधी चली और बारिश हुई। अशोकनगर में ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम से खेतों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को असुविधा हुई।

14 मई के बाद सामान्य हो सकता है मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 मई के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ़ होने लगेगा। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी और उमस में इज़ाफा होने की आशंका है। इससे राहत के बाद फिर से पसीना बहाने वाली गर्मी लौट सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!