राष्ट्रीय

ऑपरेशन सिंदूर’ नाम खुद पीएम मोदी ने दिया, रातभर करते रहे सैन्य कार्रवाई की निगरानी

पीएम मोदी की निगरानी में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, 105 आतंकी ढेर

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) // जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भारत ने सटीक और सशक्त जवाब दिया है। हमले के 15 दिन बाद बुधवार रात 1:30 बजे भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के भीतर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 105 आतंकियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन की पूरी रात निगरानी की और लगातार रक्षा प्रमुखों, खुफिया एजेंसियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से संपर्क में रहे। खास बात यह है कि इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम खुद पीएम मोदी ने दिया।

क्यों रखा गया नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई का नाम नहीं, बल्कि आतंकियों को उनके इरादों की भाषा में जवाब था। पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए आतंकी हमले में 25 हिंदू भारतीय पुरुषों और एक नेपाली नागरिक की हत्या की गई थी। आतंकियों ने जानबूझकर महिलाओं को छोड़ते हुए पुरुषों को निशाना बनाया ताकि विवाहित महिलाओं की मांग उजड़ जाए। इस अमानवीय इरादे के जवाब में भारत ने इस सैन्य कार्रवाई का नाम ‘सिंदूर’ रखा — वह प्रतीक जिसे आतंकियों ने निशाना बनाया था।

सीमित, सटीक और संदेशपूर्ण कार्रवाई

भारतीय वायुसेना की इस स्ट्राइक में सीमित लेकिन अत्यधिक सटीक कार्रवाई की गई, जिसका उद्देश्य केवल आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि भारत न सिर्फ आतंक के हर वार को याद रखता है, बल्कि उसका जवाब भी उसी संकल्प और संवेदना से देता है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, हमले के बाद से प्रधानमंत्री मोदी और थलसेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों के बीच कई दौर की रणनीतिक बैठकें हुईं। कार्रवाई का समय और रणनीति बेहद गोपनीय ढंग से तय की गई और पीएम मोदी ने इसे खुद मॉनिटर किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!