दुर्ग संभाग

सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने किया अपहरण, पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार

कुम्हारी (शिखर दर्शन) // कुम्हारी सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब राजेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ रायपुर से वापस घर जा रहे थे। अकोला गांव में सड़क पर रखी निर्माण सामग्री से कार निकालते समय एक मवेशी कार से टकरा गया, जिसके बाद अकोला गांव के दो लड़कों ने शर्मा से गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बावजूद, शर्मा बिना किसी प्रतिक्रिया के अपनी कार लेकर आगे बढ़ गए।

लेकिन बाद में, दोनों लड़कों ने राजेंद्र शर्मा का पीछा किया और एक होटल के पास उनकी कार को रोक लिया। वहां उन्होंने फिर से गाली-गलौच की और राजेंद्र शर्मा को कार से बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद, आरोपियों ने राजेंद्र शर्मा को अपनी बाइक पर बैठाकर अकोला गांव ले जाकर उनकी और पिटाई की।

गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और इस पर शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अकोला गांव के कमल साहू, गौतम सेन, विक्की चक्रधारी, परशुराम साहू, बोधन लाल साहू, नारद निषाद, रामगोपाल निषाद, कैलाश साहू, उवेश साहू और राजकुमार नेताम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

यह घटना सामूहिक रूप से हुई थी और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!