कपड़े को लेकर दो बहनों के बीच हुआ विवाद, मां की फटकार से 13 साल की बेटी ने लगा ली फांसी , अस्पताल की लापरवाही भी आई सामने

कोरबा (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कपड़े को लेकर हुई बहस के बाद 13 वर्षीय एक बच्ची ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामला कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के आनंद नगर का है, जहां घर में दो सगी बहनों के बीच विवाद होने पर मां ने दोनों को फटकार लगाई। इस तनावपूर्ण स्थिति से परेशान होकर, 13 वर्षीय प्रियांशी जायसवाल ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
प्रियांशी आठवीं कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में भी काफी होशियार मानी जाती थी। परिवार के सदस्य बताते हैं कि उसका स्वभाव थोड़ा गुस्सैल था, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इतनी गंभीर स्थिति में आत्महत्या जैसा कदम उठा सकती है।
इस दुखद घटना के बाद, अस्पताल में भी लापरवाही सामने आई। शव का पोस्टमार्टम 17 घंटे की देरी के बाद किया गया, जिससे परिजनों और पुलिस में रोष है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह घटना न केवल परिवार के नहीं लिए बल्कि समाज के लिए भी एक गहरी चिंता का विषय बन चुकी है, खासकर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक तनाव के संदर्भ में।



