रायपुर संभाग

सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने की जांच की मांग

रायपुर (शिखर दर्शन) // रायपुर की केंद्रीय जेल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी मोहम्मद सदाफ़ की जेल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह पिछले तीन महीने से बीमार था, लेकिन उसे समय पर उचित इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी जान चली गई।

मृतक के भाई राजा ने बताया कि सदाफ़ को सीने में लगातार दर्द की शिकायत रहती थी और उसने कई बार जेल प्रशासन से इलाज की गुहार लगाई थी। बावजूद इसके, उसे केवल गैस की दवाइयाँ देकर मामले को टाल दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने खुद कई बार जेलर से मिलकर बेहतर इलाज की मांग की, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया। सदाफ़ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेकाहारा जैसे बड़े अस्पताल में इलाज की जरूरत थी, पर जेल प्रशासन ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।

परिजनों का कहना है कि यदि समय पर उचित उपचार मिला होता, तो सदाफ़ की जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, परिजन पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!