खेल

IPL 2025: विल जैक्स और सूर्या की दमदार बल्लेबाज़ी, मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 156 रन का टारगेट

मुंबई (शिखर दर्शन) // आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने वानखड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी और मुंबई को 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन पर रोक दिया।

मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स ने बनाए। उन्होंने 53 रन की अहम पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 रन बनाकर न केवल टीम को संभाला बल्कि इस सीजन के टॉप स्कोरर भी बन गए। उन्होंने रन लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

हालांकि मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और नमन धीर जैसे अहम बल्लेबाज़ सिर्फ 7-7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या 1 रन पर ही आउट हो गए। कॉर्बिन बॉश ने 22 गेंदों में 27 रन की तेज़ पारी खेली। अंत में दीपक चाहर (8 रन) और कर्ण शर्मा (1 रन नाबाद) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

गुजरात की गेंदबाजी में साई किशोर सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा राशिद खान, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, जेराल्ड कूट्जी और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, रोबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, अरशद खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: शेरफेन रदरफोर्ड, वॉशिंगटन सुंदर, अनुत रावत, महिपाल लोमरोर, दसुन शनाका।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!