मध्यप्रदेश

पीएम मोदी पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाला युवक उज्जैन से गिरफ्तार, IT एक्ट में मामला दर्ज

विशेष संवाददाता छमू गुरु की रिपोर्ट:

उज्जैन (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश के उज्जैन में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर अपमानजनक कंटेंट शेयर करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मोबाइल जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह मामला 4 मई को उस समय सामने आया जब भाजपा कार्यकर्ता कपिल कसेरा और हिंदू जागरण मंच के नेता रितेश महेश्वरी ने “नासिर अली सैय्यद” नाम की फेसबुक आईडी से साझा की गई एक रील देखी। इस वीडियो में पहलगाम हमले का दृश्य दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। वीडियो में माइक पर बोलते हुए एक व्यक्ति पीएम मोदी को ‘गद्दार’ बताते हुए हमले को भाजपा की साजिश करार दे रहा था।

हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि इस वीडियो से न सिर्फ प्रधानमंत्री की छवि को ठेस पहुंची है, बल्कि करोड़ों भाजपा समर्थकों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ IT एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।

हिंदू जागरण मंच के नेता रितेश महेश्वरी ने कहा कि यह रील प्रधानमंत्री और देश दोनों के सम्मान के खिलाफ है। हमने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!