MP रेप जिहाद केस में नया खुलासा: SIT जांच में फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश, आरोपी फरहान चला रहा था 3 लाख की स्पोर्ट्स बाइक

शहर के कुख्यात बदमाश से मिल रही थी आर्थिक मदद, हिंदू लड़कियों को महंगे होटलों में ले जाने की पुष्टि
भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए रेप जिहाद मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। विशेष जांच दल (SIT) की ताजा जांच में पता चला है कि इस जघन्य साजिश में शामिल आरोपियों को आर्थिक सहायता शहर के एक नामी बदमाश से मिल रही थी। सूत्रों के अनुसार SIT अब इस फंडिंग नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
मामले का एक प्रमुख आरोपी फरहान अली साद सामान्य परिवार से होने के बावजूद बेहद महंगी जीवनशैली जी रहा था। वह लगभग 3 लाख रुपये की स्पोर्ट्स बाइक से चलता था और महंगी घड़ियों का शौकीन था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह टारगेट की गई हिंदू लड़कियों को महंगे होटलों में ले जाता था। इससे अंदेशा है कि इस पूरे नेटवर्क को किसी संगठित गिरोह या राजनीतिक संरक्षण का भी सहयोग मिल सकता है।
धर्म देखकर बनाया संबंध, फिर किया गैंगरेप
यह मामला ‘अजमेर कांड पार्ट-2’ जैसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि फरहान खान, साहिल खान और अली खान नामक आरोपियों ने पहले अपना नाम छिपाकर तीन हिंदू लड़कियों से दोस्ती की और फिर विश्वास में लेकर उनके साथ गैंगरेप किया। यह वारदातें इस आधार पर की गईं कि पीड़ित लड़कियां हिंदू थीं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के दौरान रोज नए राज़ खुल रहे हैं। SIT अब इस पूरे मामले में आर्थिक फंडिंग, गिरोह के अन्य सदस्यों और किसी बड़े षड्यंत्र की जांच में जुटी है।
