राष्ट्रीय

पहलगाम आतंकी हमला: NIA चीफ पहुंचे घटनास्थल, 3डी मैपिंग से हमले की कड़ियां जोड़ी जा रहीं, 26 लोगों की हुई थी निर्मम हत्या

हलगाम आतंकी हमले की जांच तेज, NIA चीफ सदानंद दाते पहुंचे घटनास्थल, 3D मैपिंग से हमलावरों की मूवमेंट खंगाली जा रही
आतंकी हमले के बाद शिवखोड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट, टूरिज्म और लोकल कारोबार प्रभावित

श्रीनगर (शिखर दर्शन) // पहलगाम आतंकी हमले के आठ दिन बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच की गति तेज कर दी है। गुरुवार दोपहर NIA चीफ सदानंद दाते खुद पहलगाम पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान NIA की विशेष टीम ने इलाके की 3डी मैपिंग शुरू की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आतंकी किस दिशा से आए और किस रास्ते से भाग निकले।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल की दोपहर, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए 25 हिंदू पर्यटकों समेत कुल 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।

घटनास्थल की 3D मैपिंग से NIA को आतंकियों की मूवमेंट और इलाके की जमीनी सच्चाई को समझने में मदद मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्धों की पहचान हो चुकी है और उनके संपर्कों की कड़ियां भी जोड़ी जा रही हैं।

इस बीच, इस आतंकी हमले का असर पर्यटन पर भी स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल शिवखोड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे टूरिज्म से जुड़े व्यवसायों, विशेष रूप से टट्टू चालकों, गाइड्स और स्थानीय दुकानदारों को गंभीर आर्थिक नुकसान हो रहा है।

सेना में नई जिम्मेदारी
इसी बीच, लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने आज नॉर्दन आर्मी कमांडर के पद की कमान संभाल ली है। वह 1 नवंबर 2024 से डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटेजी) पद पर कार्यरत थे और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख क्षेत्र की सुरक्षा अब उनके नेतृत्व में रहेगी। उनके पास जम्मू-कश्मीर में 80 इन्फैंट्री ब्रिगेड और 25वीं इन्फैंट्री डिवीजन जैसी अहम जिम्मेदारियों का अनुभव है।

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया और सैन्य स्तर पर बदलावों के बीच पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस में जैमर तैनात कर दिए हैं और चीन द्वारा प्रदान की गई मिसाइल प्रणाली भी एक्टिव की गई है। ISI चीफ असीम मलिक को देश का नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया गया है।

एनआईए और सुरक्षा एजेंसियों की इस त्वरित और गहन कार्रवाई से साफ है कि भारत अब आतंकी गतिविधियों को लेकर पूरी सख्ती के साथ आगे बढ़ रहा है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!