रायपुर संभाग

1000 करोड़ की लागत से छत्तीसगढ़ का पहला AI डाटा सेंटर बनेगा, CM करेंगे भूमिपूजन। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह आज रायपुर में रहेंगे।

रायपुर (शिखर दर्शन) //
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आगामी 3 मई को सुबह 11.30 बजे अटल नगर, नवा रायपुर स्थित सेक्टर-22 में अत्याधुनिक एआई डाटा सेंटर पार्क का भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह डाटा सेंटर इंदौर स्थित कंपनी रैकबैंक द्वारा स्थापित किया जाएगा, जो पहले से इंदौर में दो डाटा सेंटर का संचालन कर रही है।

इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1000 करोड़ रुपए है और यह 13.5 एकड़ में विकसित होगा। इसमें 2.7 हेक्टेयर क्षेत्र को स्पेशल इकॉनामिक जोन के तहत विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस योजना को राज्य की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सरप्लस बिजली इस क्षेत्र में नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए आदर्श स्थिति प्रदान करती है।

डाटा सेंटर की स्थापना से राज्य में रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। यह डाटा सेंटर विशेष रूप से एआई और डाटा माइनिंग के लिए उपयोगी होगा, जो बड़े पैमाने पर ऊर्जा खपत करता है। मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता इस सेंटर की सफलता में सहायक होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, “राज्य सरकार कोर सेक्टर के साथ-साथ अत्याधुनिक उद्योगों को बढ़ावा दे रही है ताकि छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख औद्योगिक और तकनीकी हब के रूप में स्थापित किया जा सके।”

एआई डाटा सेंटर पार्क के आने से छत्तीसगढ़ के तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा और यह राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!