मध्यप्रदेश

28 अप्रैल महाकाल आरती: भांग, चंदन और आभूषणों से दमक उठे बाबा महाकाल, दर्शन करिए दिव्य स्वरूप के

उज्जैन (शिखर दर्शन) //
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के वैशाख माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर दिव्य आरती का आयोजन हुआ। प्रातः 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से उनका पूजन-अभिषेक संपन्न हुआ।

बाबा महाकाल का भांग, चंदन और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार किया गया। भगवान ने शेषनाग के रजत मुकुट, रजत मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी माला धारण की। भस्म चढ़ाने के बाद फल और मिष्ठान्न का भोग अर्पित किया गया। महाकाल मंदिर भक्ति और श्रद्धा के भावों से सराबोर हो गया।

सुबह की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। पूरा मंदिर परिसर ‘जय जय श्री महाकाल’, ‘हर हर महादेव’, ‘हर हर शंभू’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से गूंजता रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button