मध्यप्रदेश

अवैध रूप से रह रहे दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी मतदाता पहचान पत्र सहित कई दस्तावेज जब्त

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

रायगढ़ (शिखर दर्शन) // जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कोडतराई इलाके में फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाकर रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में महिला अर्निश शेख और पुरुष ईफ्तिखार शेख शामिल हैं।

फर्जी दस्तावेजों का खुलासा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक टीम कोडतराई में जांच करने पहुंची थी, जहां दोनों आरोपी के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों के पास से फर्जी दस्तावेज पाए गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट और वीजा भी बरामद हुआ। इसके अलावा, उन्होंने कई भारतीय दस्तावेजों में फर्जी तरीके से मतदाता परिचय पत्र भी बनवाए थे।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इन फर्जी दस्तावेजों को कैसे और किसकी मदद से तैयार करवाया। इस मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

यह कार्रवाई जिले में सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है और यह संदेश भी देती है कि इस तरह के अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!